मेरे ब्लॉग 'धरोहर' पर ताजा प्रविष्टियाँ

LATEST:


विजेट आपके ब्लॉग पर
Showing posts with label गांधीजी. Show all posts
Showing posts with label गांधीजी. Show all posts

Sunday, August 7, 2011

शहीद उधम सिंह और गाँधी पहेली - 25

A photo exhibit shows Udham Singh (second from the left) being taken away from Caxton Hall after the assassination of Michael O’ Dwyer


गांधीजी के समकालीन क्रांतिकारियों में उधम सिंह (December 26, 1899 – July 31, 1940) और भगत सिंह ऐसे दो नाम थे जिन्होंने एक सी ही नियति पाई. जालियाँवालाबाग कांड से विचलित उधम सिंह ने जनरल डायर की हत्या कर दी तो, भगत सिंह ने लाला लाजपत राय पर प्राणघातक हमले के दोषी सैंडर्स की हत्या कर दी. दुर्भाग्यवश इन हिंसक प्रतिक्रियाओं को समर्थन न देने वाले गांधीजी की हत्या भी एक हिंसक उन्माद (शुरू में 'ऐसी ही' लिखने जा रहा था, मगर क्या इसे भी ऐसी ही' की श्रेणी में रखा जा सकता है ?) में कर दी गई. 

इनके कृत्य के औचित्य पर आज ड्राइंगरुम में बैठ कर सहज ही विमर्श किया जा सकता है, मगर यह उनके बलिदान के साथ अन्याय ही होगा. उनके मार्ग पर विभिन्न मत हो सकते हैं, मगर उनकी भावनाओं पर संदेह नहीं किया जा सकता.

उन अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमस्कार और अब प्रस्तुत है पिछली पहेली का उत्तर - 

  क्रांतिवीर चन्द्रशेखर आज़ाद उस समय काशी विद्यापीठ शिक्षण संस्थान से जुड़े हुए थे. 


1919  में जलियांवालाबाग कांड के प्रत्यक्षदर्शी उधमसिंह ने 1940 में जनरल डायर को लन्दन में गोली मार दी; जहाँ उन्हें 31/07/1940 को फंसी दे दी गई. 

प्रश्न यह है कि आजादी के बाद उनकी अस्थियों को स्वदेश वापस मंगवाने में किन्होने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ? 

(i) ज्ञानी जैल सिंह, (ii) श्री शंकरदयाल शर्मा, (iii) साधू सिंह थिंड, (iv) विजय माल्या  

उत्तर अगले रविवार सुबह 9:00 AM पर, नई पहेली के साथ.


Sunday, July 31, 2011

चन्द्रशेखर आजाद और गाँधी पहेली 23/24



गांधीजी पर आधारित पहेली श्रृंखला में आपकी भागीदारी का धन्यवाद.

पिछले अंक में पूछी गई पहेली का उत्तर है  गाँधी जी ने कांग्रेस के बेलगाम अधिवेशन (1924) की अध्यक्षता की थी. 



श्रृंखला का अगला प्रश्न गांधीजी के समकालीन अमर क्रन्तिकारी चंद्रशेखर आजाद के सन्दर्भ में है जिनकी 23 जुलाई को जन्मतिथि भी थी. 

1921  में गांधीजी द्वारा आरंभ 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' में शामिल होने के लिए कई छात्र अपने स्कुल-कॉलेज छोड़ आंदोलन में कूद पड़े. उन्ही में एक क्रांतिवीर चन्द्रशेखर आज़ाद भी थे. प्रश्न यह है कि उस समय आजाद किस शिक्षण संस्थान से जुड़े हुए थे - 


(i) इलाहबाद वि. वि., (ii) काशी विद्यापीठ, (iii) बनारस हिंदू वि. वि., (iv) लाहौर वि. वि. 

उत्तर अगले रविवार सुबह 9:00 AM पर, नई पहेली के साथ.



Sunday, July 17, 2011

गाँधी पहेली




गांधीजी पर आधारित पहेली श्रृंखला में आपकी भागीदारी का धन्यवाद.  पिछले अंक में पूछी गई पहेली का उत्तर है - भारत वापसी के बाद गांधीजी ने पहला आंदोलन बिहार के चंपारण के नील मजदूरों के समर्थन में किया था.

श्रृंखला का अगला प्रश्न है कि गाँधी जी ने कांग्रेस के किस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी ?

(i) लाहौर, (ii) कराची, (iii)  कोलकाता, (iv) बेलगाम 

उत्तर अगले रविवार सुबह 9:00 AM पर, नई पहेली के साथ.

Sunday, July 10, 2011

एक अधनंगा फ़कीर ( @गाँधी पहेली )

 

यह नमक आंदोलन की सफलता और वाइसराय लौर्ड इर्विन की  गांधीजी से मिलने की विवशता ही थी जिसने गांधीजी के प्रबल आलोचक चर्चिल को उन शब्दों का प्रयोग करने को बाध्य कर दिया जो गांधीजी के व्यक्तित्व को व्यक्त करने के लिए काफी उपयुक्त हैं - " एक अधनंगा फ़कीर ". 


सत्रह फरवरी उन्नीस सौ इकतीस को मात्र एक सफ़ेद धोती, चादर और लाठी लिए हुए इस  फ़कीर ने नई दिल्ली में वाइसराय के बंगले की लाल सीढियाँ चढ़ीं. तीन सप्ताह में आठ बैठकों के बाद जो संधि सामने आई वो ऐसी थी मानो दो प्रभावशाली शक्तियों के बीच आपसी हितों की रक्षा के लिए की गई हो, जिसे ' गाँधी - इरविन पैक्ट ' के नाम से याद किया जाता है. 

और फिर से यही दृश्य साकार हुआ चंद महीनों बाद जब पुनः यह फ़कीर, इसी वेशभूषा में 'सुसभ्य' अंग्रेजों को स्तंभित करता हुआ बकिंघम पैलेस जा  पहुंचा  सम्राट से वार्ता करने. यह वही मोहनदास था जो इसी इंग्लैंड में कभी अपनी वेशभूषा को हेय दृष्टि से देख पाश्चात्य परिवेश को आत्मसात करने का भी प्रयास कर चूका था. समय का पहिया उल्टा घूम चूका था इन वर्षों में. अपनी धरती, संस्कृति, इतिहास और आम जनता के साथ जुडाव से उपजा यह भी एक राष्ट्रगौरव ही था, मगर गाँधी शैली का. बाद में जब किसी ने उनसे पूछा कि क्या सम्राट के सामने ऐसी पोशाक में जाना उचित था ! - तो उनका अपनी चिरपरिचित विनोदात्मक लहजे में प्रत्युत्तर था - " सम्राट ने स्वयं इतना पहन रखा था कि वही हमदोनों की पोशाक  के बराबर हो गया. "

चलिए इन पंक्तियों में तो मिल गया पिछली पहेली का उत्तर. अब नई पहेली - 

भारत में गांधीजी द्वारा प्रारंभ पहला सत्याग्रह कौन सा था ? -
(i) खेडा, (ii) बारडोली, (iii) चंपारण, (iv) दांडी 

उत्तर अगले रविवार सुबह 9:00 AM पर, नई पहेली के साथ

Sunday, July 3, 2011

अहिंसक आन्दोलनों की पुनर्वापसी और गांधीजी

भारत में ही नहीं विश्व के कई भागों में अहिंसक आन्दोलनों का नया दौर शुरू हो गया है. हाल में संपन्न मिस्र की क्रांति की भी कवरेज करने गए एक भारतीय पत्रकार ने लिखा कि उसे आंदोलन की समाप्ति के बाद लौट रहे लोगों में से एक की भाषा तो समझ नहीं आई, मगर वो बार - बार 'गाँधी'-'गाँधी' दोहराता जा रहा था.

मार्टिन लूथर किंग, नेल्शन मंडेला, आंग सांग सू की जैसे कई उदाहरण मिल जायेंगे जिन्होंने गाँधी जी को समझने के बाद अपने आचरण में उतारा और सफलता प्राप्त की. गाँधी जी के ही शब्दों में यह 'साध्य' और 'साधन' की शुचिता की ही सफलता है.

अगर कहीं ऐसा होता नहीं दिखता तो इस समीकरण के प्रयोग में ही इसके कारणों और कारकों को तलाशा जा सकता है.

अहिंसक आन्दोलनों की सफलता सुनिश्चित करने की रणनीति सुस्पष्ट करते हुए गांधीजी ने कहा था -

 "पहले वो आपको नजरअंदाज करेंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, इसके बाद वो संघर्ष करेंगे आपसे और फिर आपकी जीत होगी."

विचारों की कालजयिता जिस परिवेश में सार्थक होती है उसकी अनुभूति हो रही है न आपको :-)

और अब गाँधी पहेली 19 का उत्तर -

 द. अफ्रीका के मरित्ज्बर्ग रेल्वे स्टेशन पर गान्धीजी को नस्लीय अपमान का सामना करना पड़ा था.


साथ ही गाँधी पहेली 20 का प्रश्न - 


गांधीजी को 'अधनंगा फ़कीर' किन्होने कहा था ?


(i) अब्राहम लिंकन, (ii) विंस्टन चर्चिल, (iii) आइंस्टाइन, (iv) माउंटबेटन


उत्तर अगले रविवार सुबह 9:00 AM पर, नई पहेली के साथ

Sunday, June 19, 2011


गाँधी पहेली श्रृंखला 18 (चित्र पहेली)




गांधीजी पर आधारित पहेली श्रृंखला में आपकी भागीदारी का धन्यवाद.  पिछले अंक में पूछी गई पहेली का उत्तर है - उक्त चित्र गांधीजी की माँ श्रीमती पुतलीबाई का था.  

श्रृंखला का अगला प्रश्न भी एक चित्र पहेली के रूप में है. उक्त चित्र को देखें और बताईये कि ये गांधीजी से किस प्रकार संबद्ध हैं ?

(संभव हो तो नाम भी बता सकते हैं)

विकल्प हैं – (i) दादी , (ii) माँ, (iii) बहन, (iv) पत्नी

उत्तर अगले रविवार सुबह 9:00 AM पर, नई पहेली के साथ

Sunday, June 12, 2011

गाँधी पहेली श्रृंखला 18 (चित्र पहेली)




गांधीजी पर आधारित पहेली श्रृंखला में आपकी भागीदारी का धन्यवाद.  पिछले अंक में पूछी गई पहेली का उत्तर है - गांधीजी द्वारा लिखी पुस्तक 'सत्य के साथ मेरे प्रयोग' जो मूलतः गुजराती भाषा में लिखी गई थी का हिंदी अनुवाद ‘महादेव देसाई’ ने किया था.  

श्रृंखला का अगला प्रश्न एक चित्र पहेली के रूप में है. उक्त चित्र को देखें और बताईये कि ये गांधीजी से किस प्रकार संबद्ध हैं ?

(संभव हो तो नाम भी बता सकते हैं)

विकल्प हैं – (i) दादी , (ii) माँ, (iii) बहन, (iv) पत्नी

उत्तर अगले रविवार सुबह 9:00 AM पर, नई पहेली के साथ.

Sunday, May 29, 2011

गाँधी पहेली श्रृंखला 17

गांधीजी पर आधारित पहेली श्रृंखला में आपकी भागीदारी का धन्यवाद. पिछले अंक में पूछी गई पहेली का उत्तर है - दांडी मार्च के दौरान गिरफ्तार कर लिए जाने की स्थिति में गांधीजी ने नेतृत्व के लिए 'अब्बास तैयबजी' का नाम प्रस्तावित किया था. 


श्रृंखला का अगला प्रश्न है कि गांधीजी द्वारा लिखी पुस्तक 'सत्य के साथ मेरे प्रयोग' जो मूलतः गुजराती भाषा में लिखी गई थी का हिंदी अनुवाद किन्होने किया था ? 

(i) सुचित्रा कृपलानी, (ii) श्री विट्ठल भाई पटेल, (iii) महादेव देसाई, (iv) मगनलाल गाँधी 

उत्तर अगले रविवार सुबह 9:00 AM पर, नई पहेली के साथ.  

Sunday, May 22, 2011

गांधी पहेली श्रृंखला - 16

गांधीजी पर आधारित पहेली श्रृंखला में आपकी भागीदारी का धन्यवाद. पिछले अंक में पूछी गई पहेली का उत्तर है, गांधीजी ने अपना प्रसिद्द 'दांडी मार्च' 12 मार्च 1930 से आरंभ किया था. 

श्रृंखला का अगला प्रश्न है कि दांडी मार्च के दौरान गिरफ्तार कर लिए जाने की स्थिति में गांधीजी ने नेतृत्व के लिए किसका नाम प्रस्तावित किया था ?
(i) पं. जवाहरलाल नेहरु, (ii) डॉ. राजेंद्र प्रसाद, (iii) सुचित्रा कृपलानी, (iv) अब्बास तैयबजी

उत्तर अगले रविवार सुबह 9:00 AM पर, नई पहेली के साथ. 

Sunday, May 15, 2011

गाँधी पहेली श्रृंखला 15


गांधीजी पर आधारित पहेली श्रृंखला में आपकी भागीदारी का धन्यवाद. पिछले अंक में पूछी गई पहेली का उत्तर है, 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'गाँधी माई फादर' जो गांधीजी और उनके पुत्र हरिलाल गाँधी के संबंधों पर आधारित थी के निर्देशक 'फिरोज अब्बास खान' थे.  
इस श्रृंखला का अगला प्रश्न है –गांधीजी ने अपना प्रसिद्द 'दांडी मार्च' कब से आरंभ किया था ?
(i) 12/03/1930, (ii) 6/04/1930, (iii) 30/05/1930  (iv) 15/05/1930

उत्तर अगले रविवार सुबह 9:00 AM पर, नई पहेली के साथ.  

Sunday, May 8, 2011

गाँधी पहेली 14

पिछले अंक में पूछी गई पहेली का उत्तर है, गांधीजी ने उक्त पंक्तियाँ श्री देवेन्द्र सत्यार्थी जी के लिए कही थीं, जिन्होंने लोकगीतों के संकलन में एक अतुलनीय योगदान दिया था.  सत्यार्थी जी से संबंधित एक अन्य पोस्ट यहाँ भी देख सकते हैं.  सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद.

गाँधी पहेली श्रंखला का अगला प्रश्न है -

2007 में रिलीज हुई फिल्म 'गाँधी माई फादर' फिल्म जो गांधीजी और उनके पुत्र हरिलाल गाँधी के संबंधों पर आधारित थी के निर्देशक कौन थे ?


(i) अनिल कपूर, (ii) श्याम बेनेगल, (iii) फिरोज टायरवाला (iv) फिरोज अब्बास खान  

उत्तर अगले रविवार सुबह 9 :00 पर अगले प्रश्न के साथ.  

Sunday, April 24, 2011

गांधी पहेली 12/13

गांधीजी से जुड़ी पिछली पहेली का उत्तर है ' Waiting of Mahatma' के लेखक हैं - मशहूर लेखक श्री आर. के. नारायणन.

हिमाचल प्रवास के कारण इस पोस्ट पर विशेष ध्यान न दे पाया था, इसलिए इसे अगले सप्ताह के लिए भी जारी रख रहा हूँ. 

देश की मिटटी में बिखरे लोक गीतों के संकलन में अपना जीवन होम कर देने वाली एक महानतम हस्ती  के कार्यों को प्रोत्साहन देते हुए गाँधी जी ने कहा था - राष्ट्रीय एकता के लिए किये जा रहे हमारे कार्यों से आप कोई अलग काम नहीं कर रहे, बस इसे एक अलग ढंग से कर रहे हैं. "
प्रश्न यह है कि गांधीजी ने उक्त पंक्तियाँ किनके सन्दर्भ में कही थीं - 
(i) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी, (ii) गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर, (iii) देवेन्द्र सत्यार्थी, (iv) रामधारी सिंह दिनकर 



उत्तर अगले रविवार सुबह 9 :00 पर अगले प्रश्न के साथ.  

Sunday, April 17, 2011

गाँधी पहेली श्रंखला 11

गाँधी पहेली श्रंखला में उत्साहपूर्वक भाग लेने का धन्यवाद. पिछली पहेली का सही उत्तर है - कमल हासन की ' हे राम ' में गांधीजी की भूमिका नसीरुद्दीन शाह ने की थी.

गाँधी पहेली श्रंखला का अगला प्रश्न है -
एक प्रख्यात लेखक ने स्वतंत्रता आन्दोलन की पृष्ठभूमि में पलती प्रेमकहानी पर एक उपन्यास लिखा है - ' Waiting of Mahatma '
इस उपन्यास के लेखक का क्या नाम है ?
 (i) रस्किन बोंड, (i) आर. के. नारायणन, (iii) विक्रम सेठ, (iv) खुशवंत सिंह 

अगले सप्ताह टूर पर रहूँगा मगर, उत्तर सुबह 9 :00 पर सेद्द्युल्ड रहेगा नई पहेली के साथ.  

Sunday, April 10, 2011

गाँधी पहेली श्रृंखला 10


गांधीजी पर आधारित पहेली श्रृंखला में आपकी भागीदारी का धन्यवाद. पिछले अंक में पूछी गई पहेली का सही उत्तर है – “ गाँधी फिल्म में महात्मा गाँधी की भूमिका ‘बेन किंग्सले’ ने निभाई थी.
                                                   
फिल्मों से जुडी पहेलियों में आपकी दिलचस्पी देखते हुए अगली पहेली पुनः फिल्मों से ही जुडी हुई ही. एक प्रमुख अभिनेता की दिली तमन्ना महात्मा गाँधी के किरदार को अभिनीत करने की थी, जो कतिपय कारणों से पूरी नहीं हो पा रही थी. उनकी यह तमन्ना साकार हुई कमाल हसन की फिल्म   ‘हे राम’ में. तो प्रश्न यह है कि ‘हे राम’ फिल्म में महात्मा गाँधी की भूमिका किस कलाकार ने निभाई थी ?
(i)    टॉम ऑल्टर, (ii) रजत कपूर, (iii) परेश रावल, (iv) नसीरुद्दीन शाह   
उत्तर अगले रविवार, सुबह 9:00 AM पर नए प्रश्न के साथ.

Sunday, March 27, 2011

गांधीजी और क्रिकेट से संबधित एक रोचक पहेली

गाँधी पहेली श्रंखला 8

गाँधी पहेली 6  का सही उत्तर है - गांधीजी ने अपना राजनितिक गुरु 'गोपाल कृष्ण गोखले' को माना था. 
गाँधी पहेली श्रंखला का अगला प्रश्न है - 
एक बार किसी ने गांधीजी से औटोग्राफ माँगा. संजोग से उस वक्त उसके पास उपलब्ध औटोग्राफ बुक में उसने अंग्रेज क्रिकेट टीम के सदस्यों के औटोग्राफ भी ले रखे थे. गांधीजी ने उसी पेज पर अपना औटोग्राफ यह स्पष्ट करने के लिए दिया कि उनका विरोध अंग्रेजों की साम्राज्यवादी नीति से है - अंग्रेज कौम से नहीं. प्रश्न यह है कि गांधीजी ने उस औटोग्राफ बुक की अंग्रेज टीम में अपने लिए कौन सी जगह मुक़र्रर की थी ? 
(i) कप्तान, () विकेटकीपर, () स्पिनर,() नन प्लेइंग अतिरिक्त खिलाडी 

उत्तर अगले रविवार सुबह 9 AM  पर

Sunday, March 20, 2011

गाँधी पहेली श्रंखला 7

पहेली श्रृंखला के पिछले प्रश्नका उत्तर है - गांधीजी को ‘ बापू ’ के नाम से संबोधन मूलतः नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने दिया था.




गांधीजी ने अपना राजनीतिक गुरु किन्हें माना था ?


(i) गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर, (ii) प. मदन मोहन मालवीय, (iii) गोपाल कृष्ण गोखले,
(iv) दादा भाई नौरोजी 

Sunday, March 13, 2011

गाँधी पहेली श्रृंखला 6


गांधीजी पर आधारित पहेली श्रृंखला में आपकी भागीदारी का धन्यवाद. पिछले अंक में पूछी गई पहेली का सही उत्तर है – ‘ श्री राजकुमार शुक्ल ‘.
                                     
इस श्रृंखला का अगला प्रश्न है – गांधीजी को ‘ बापू ’ के नाम से संबोधन मूलतः किन्होंने दिया था ?
(i)   पं. जवाहर लाल नेहरु, (ii) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, (iii) सुभाष चन्द्र बोस,
(iv) सरदार बल्लभ भाई पटेल  
उत्तर अगले रविवार, सुबह 9:00 AM पर नए प्रश्न के साथ.

Sunday, February 27, 2011

गाँधी पहेली 4

गाँधी  पहेली 3 का सही  जवाब  है, 9 फरवरी, 1905 जबकि  गांधीजी  द. अफ्रीका  से  अपना प्रवास संपन्न  कर  वापस भारत लौटे थे. इसी  स्मृति  में  भारत  सरकार  द्वारा  भी 'प्रवासी  भारतीय सम्मलेन' 7-9 जनवरी  तक  मनाया  जाता  है.
इस  पहेली श्रंखला  का अगला  प्रश्न  है -

 "गांधीजी को 'महात्मा' की उपमा किन्होने  दी ?"
1. सुभाष चन्द्र बोस, 2. रविंद्रनाथ टैगोर, 3. जवाहर लाल नेहरु, 4. सरदार बल्लभ भाई पटेल.

उत्तर अगले रविवार सुबह  10 AM पर अगले प्रश्न के साथ.


Sunday, February 13, 2011

गाँधी पहेली 2

गांधीजी पर आधारित पहेली श्रंखला के प्रथम अंक में उत्साहपूर्वक भाग ले प्रोत्साहित करने का धन्यवाद.

इंटरनेट की असुविधा की वजह से विस्तार से पहेली का उत्तर नहीं दे पा रहा हूँ. पहेली का सही उत्तर है - 'उत्तमचंद गाँधी'; जो कि पोरबंदर के दीवान भी रह चुके थे.

सभी विजेताओं को बधाई तथा प्रतिभागियों का धन्यवाद.

इस श्रंखला का अगला प्रश्न है -

शाकाहार पर आधारित किस पुस्तक ने गांधीजी को सर्वाधिक प्रभावित किया था ?
(i) साल्ट की ' प्ली फॉर वेजिटेरियनिज्म '

(ii) किन्ग्स्फोर्ट की 'द परफेक्ट वे इन डाइट'

(iii) विलियम की 'द एथिक्स ऑफ डाइट' 
(iv) जौन रस्किन की 'अन्टू दी लास्ट'

उत्तर अगले रविवार, अगले प्रश्न के साथ सुबह दस बजे. 

Sunday, August 30, 2009

फिर होगी मुलाकात - गांधीजी के साथ


जनवरी 2009 से जारी गांधीजी के विचारों पर आधारित यह श्रंखला अब एक अल्पविराम की ओर अग्रसर है। आशा है वक्त और परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो यह चर्चा नए सिरे से पुनः आरम्भ होगी। गांधीजी पर विवादों के इस फैशनेबल दौर में इस ब्लॉग और इसमें व्यक्त विचारों को जिस प्रोत्साहन के साथ आपने स्वीकारा, आभारी हूँ। इस ब्लॉग को आरम्भ करने के पीछे मेरा प्रयास गांधीजी के विचारों की प्रासंगिकता पर चर्चा तथा इसमें अधिक-से-अधिक लोगों को शामिल करने का था। इसीलिए सिर्फ इसी ब्लॉग के लिए मैंने कई ब्लौगर्स से व्यक्तिगत संपर्क भी किये। ब्लॉग की बेहतर प्रस्तुति और नियमितता में कई ब्लौगर्स के सुझावों तथा प्रोत्साहन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आप सभी की सक्रियता तथा उत्साहवर्धन का धन्यवाद।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...